ग्लैमर की दुनिया से दूर ऋषि कपूर की बेटी का बड़ा धमाका, पिता बोले- तुम पर गर्व है

10/6/2017 2:00:14 AM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर को तो कौन नहीं जानता, लेकिन दोनों की बेटी रिद्धिमा कपूर तो ग्लैमरस इंडस्ट्री से काफी दूर रहती हैं। लेकिन हाल ही में रिद्धिमा ने कुछ ऐसा किया जिससे उनके पिता ऋषि कपूर को काफी गर्व है। 

दरअसल, रिद्धिमा हाल ही में 'दिल्ली के टॉप 25 प्रभावशाली बिजनेसमैन' की लिस्ट में शामिल हुई हैं। बेटी को मिली इस खास उपलब्धि पर ऋषि कपूर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट कर लिखा, रिद्धिमा दिल्ली की टॉप 25 बिजनेसमैन में से एक होने पर तुम पर हमें गर्व है। लव यू..जय माता दी।

नीतू कपूर ने भी रिद्धिमा की फोटो शेयर कर बेटी को खूब बधाई दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News