कपूर सिस्टर्स की राजनीति में एंट्री, शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होंगी करिश्मा-करीना!

3/28/2024 4:26:24 PM


मुंबई: बाॅलीवुड के कई चर्चित चेहरे लोकसभा चुनाव से पहले पार्टियां ज्वाइन कर रहे हैं। जहां कंगना रनौत को BJP की ओर से टिकट मिला। वहीं अब  इसी कड़ी में महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जब कपूर खानदान के दो बड़े चेहरे राजनीति में एंट्री कर सकते हैं।

PunjabKesari

 

बताया जा रहा है कि करिश्मा कपूर और उनकी बहन करीना कपूर जल्द ही एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल हो सकती हैं और वे चुनाव भी लड़ सकती हैं।

PunjabKesari


इतना ही नहीं अपने जमाने के सुपरस्टार रहे गोविंदा भी एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल होंगे। इन तीनों को लोकसभा चुनाव में लड़ाया भी जा सकता है। गोविंदा के साथ-साथ करीना कपूर और करिश्मा कपूर को एकनाथ शिंदे वाली शिव सेना की तरफ से प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

PunjabKesari

 


गोविंदा पहले भी कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं और सांसद भी बन चुके हैं। अगर ऐसा दोबारा होता है तो महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की शिवसेना के लिए यह बड़ी बात साबित हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News