सिंदूर और मंगलसूत्र की रस्म में सोनम-आनंद का दिखा क्यूट अंदाज, VIRAL हो रहा है ये वीडियो

5/8/2018 11:57:46 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आज 8 मई को अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गयीं। शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं, बस रात में होने वाला रिसेप्शन बाकी है। अब तक की साल की सबसे बड़ी शादी बहुत धूमधाम से हुई। अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, स्वरा भास्कर, सैफ अली खान और रेखा जैसे सितारे इस शादी में शामिल हुए।
PunjabKesari
इस शादी में काफी लव मूमेंट भी रहे जैसे सोनम द्वारा आनंद को वरमाला पहनाते हुए सोनम के कलीरे आनंद की शेरवानी में फंस जाना और सोनम का 'बाबू सॉरी...' कहके अपना कलीरा निकालना। संगीत सेरेमनी में सोनम का आनंद को गले लगाकर नाचना। इसके अलावा भी इस कई ऐसे मूमेंट्स थे जो इस शादी को और भी स्पेशल बना रहे हैं।


बता दें कि शादी समारोह सोनम कपूर की मौसी कविता सिंह के बैंड स्टैंड बांद्रा स्थित बंगले सनटेक सिग्नेचर आइलैंड में हुआ।
PunjabKesari
रस्में दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुईं  ख़ूब धूमधाम थी। रस्में संपन्न होने के बाद एक नया अंदाज़ भी दिखा जब दोनों ने केक भी काटा। इस केक को देखकर पहले दोनों पति-पत्ती खुब हंसे उसके बाद केक काट कर अपने नये जीवन की शुरुआत की। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News