पीछा कर रहे एक शख्स को शक्ति कपूर की बेटी ने लगाया गले...

11/14/2016 1:34:44 PM

मुंबई: 'आशिकी 2' फेम एक्ट्रैस और शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर पीछा करने वाले एक शख्स के कारण चर्चा में हैं। आपको बता दें कि इस शख्स को उन्होंने न केवल सभी से इंट्रोड्यूस कराया बल्कि उसे गले से भी लगा लिया। दरअसल,यह घटना रितेश देशमुख और साजिद खान के चैट शो 'यारों की बरात' के सेट पर हुई। जहां पर वह फरहान अख्तर के साथ फिल्म 'रॉक ऑन 2' का प्रमोशन करने पहुंची थीं। खबरों के अनुसार, श्रद्धा ने पीछा करने वाले शख्स को एक ही दिन में 17 बार नोटिस किया और जब उन्होंने उसे 'यारों की बरात' की ऑडियंस के बीच देखा तो वह खुद को रोक न सकीं। उन्होंने उस शख्स को अपने पास बुलाया और सभी से इंट्रोड्यूस कराया और बाद में उसे गले से लगा लिया। बता दें कि 29 साल की श्रद्धा ने फिल्म 'तीन पत्ती' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद वह 'लव का दी एंड' में नजर आईं। 'आशिकी 2' से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली। वह 'हैदर', 'एक विलेन' और 'ABCD 2' जैसी हिट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी नई फिल्म 'रॉकऑन 2' भी रिलीज हो चुकी है और अब वे अपने अन्य प्रोजेक्ट्स 'ओके जानू', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'हसीना' पर काम कर रही हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News