सालों से छिपाया था एक्ट्रैस काजोल ने ये बड़ा राज, हुआ खुलासा तो रह गए सभी हैरान

1/14/2018 12:16:54 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की पत्नी और एक्ट्रैस काजोल को सभी फैंस काफी पसंद करते हैं। उनका चुलबुली स्माइल के सभी दीवाने हैं। फिल्मों में हर तरह के किरदार को निभाकर काजोल ने इंडस्ट्री में एक अलग ही छाप छोड़ी है। उनका का नाम इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रैसेस में शुमार है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।

PunjabKesari

सिर्फ काजोल नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार का संबंध बॉलीवुड से है। काजोल की मां तनूजा अपने ज़माने की मशहूर अभिनेत्री थीं। इसके अलावा उनकी मौसी नूतन का भी नाम बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रैसेस में शुमार था। हालांकि वह अब इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि एक्टर मोहनीश बहल नूतन के बेटे हैं।

PunjabKesari

काजोल के पति अजय देवगन भी एक मशहूर अभिनेता हैं साथ ही उनकी कजिन रानी मुख़र्जी भी इंडस्ट्री की क्वीन हैं।  ये रिश्ते–नाते ही बताते हैं कि काजोल का पूरा परिवार ही फ़िल्मी है लेकिन आज काजोल को लेकर एक ऐसी चौंकाने वाली बात सामने आई है जिसने इंडस्ट्री के साथ-साथ पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। यह बात कई सालों से काजोल सबसे छुपाते हुए आ रही थीं लेकिन आज इस बात का खुलासा हो ही गया।

PunjabKesari

दरअसल, काजोल का सिलेक्शन ‘स्वच्छ आदत स्वच्छ भारत’ के एडवोकेसी एम्बेसडर के रूप में हुआ है। इतना नामी-गिरामी होने के बावजूद काजोल का परिवार एक सादा जीवन व्यतीत करने में यकीन रखता है। काजोल एक ज़मीन से जुड़ी हुई अदाकारा हैं। उनके लिए कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं है। वह घर के कामों को भी बखूबी करती हैं। वह एक अच्छी मां होने के साथ-साथ एक अच्छी हाउसवाइफ भी हैं। छोटी उम्र से ही काजोल को घर के कामों में हाथ बंटाना अच्छा लगता था। जब वह छोटी थीं तो नौकरानी के न आने पर घर की साफ़-सफाई खुद ही कर दिया करती थीं। अपना यही गुण उन्होंने अपने बच्चों में भी डाला है।

PunjabKesari

बता दें कि शाहरुख़ के साथ काजोल की जोड़ी काफी हिट मानी जाती है। दोनों के बीच एक अच्छी दोस्ती भी देखने को मिलती है। उनकी सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ आज भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। काजोल ने ‘बाजीगर’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘फ़ना’ जैसी अनेकों सुपरहिट फिल्में दी. काजोल अपने नाम अब तक 6 फिल्मफेयर अवार्ड कर चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News