''ब्वॉयफ्रेंड'' के साथ बिजी अनुष्का शर्मा के बगैर शाहरुख खान ने रिलीज किया ''बटरफ्लाई'' सॉन्ग

7/13/2017 8:38:22 PM

मुंबईः शाहरुख खान अक्सर अपने मजाकिया और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। ये कहना भी गलत नहीं होगा कि शाहरुख अक्सर हर वो चीज कर जाते हैं, जिसकी कल्पना उनके प्रसंशकों के भी परे होती है।

ऐसा ही एक वाकया पंजाब में देखने मिला, जहां शाहरुख ने फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के चौथे गीत 'बटरफ्लाई' को तो लांच किया ही, साथ में शाहरुख ने यहां ट्रैक्टर पर भी हाथ आजमाया।

 

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म जब हैरी मेट सेजल का चौथा गाना रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के चौथे गाने 'बटरफ्लाई' में पंजाबी तड़के के साथ अनुष्का और शाहरुख भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। यूरोप के टूर गाईड को छोड़ वह पंजाब की हरियाली के बीच 'बटरफ्लाई' अनुष्का के साथ डांस और मस्ती कर रहे हैं।

दो घंटे पहले शेयर किए गए 2 मिनट 37 सेकंड के इस गाने को अब तक 2 लाख 38 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News