जब जया बच्चन को देख शबाना आजमी के मन में जगी ये ख्वाइश, करती थीं लड़कों का रोल

9/18/2017 11:49:19 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस शबाना आजमी आज 66 साल की हो गईं हैं। उन्होंने अपनी करियर में काईं सुपरहिट फिल्में दी जिसको दर्शको ने काफी पसंद किया। उन्होंने अपने करियप की शुरुआत थिएटर से की थी। कहा जाता है गर्ल्स स्कूल में शबाना को उनकी पर्सनैलि‍टी देखते हुए लड़कों के रोल दिए जाते थे। 

PunjabKesari

बताया जाता है कि शबाना ने फिल्म और टीवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कुछ डिप्लोमा फिल्म देखीं। वे जया बच्चन की फिल्म सुमन देखकर देखकर बेहद प्रभावित हुईं। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्होंने कभी इतनी बेहतरीन एक्ट‍िंग नहीं देखी। इसके बाद शबाना ने तय कर लिया कि वे एक्ट्रैस बनेंगी।

PunjabKesari

शबाना ने एक्ट्रैस बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए एफटीआईआई पुणे जाने का तय किया। जब उन्होंने अपना ये फैसला अपने अब्बा को बताया तो उनके अब्बा ने कहा, 'आप यद‍ि मोची भी बनना चाहें तो भी मुझे उसमें कोई ऐतराज नहीं, लेकिन आप वादा करें कि आप सबसे बेहतरीन मोची बनकर दिखाएंगी। इसके बाद शबाना को जल्द ही एफटीआईआई से बैस्ट स्टूडैंट की स्कॉलरश‍िप मिल गई। शबाना ने स्टूडैंट रहते ही दो फिल्में साइन कर ली थीं। इनमें एक थी ख्वाजा अहमद अब्बास की फासला और दूसरी कांतिलाल राठौर की पर‍िणय। कोर्स खत्म होते ही उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू कर दी थी।

PunjabKesari

बता दें कि शबाना आजमी ने 1984 में जावेद अख्तर से शादी की थी। जावेद की ये दूसरी शादी थी। दरअसल, जावेद शबाना के अब्बा से मिलने उनके घर आते थे। इसी दौरान उनकी दोस्ती शबाना से हुई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई।1984 में जावेद ने अपनी पत्नी से शबाना के लिए तलाक ले लिया और शबाना से शादी कर ली।

PunjabKesari

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News