जब पैसों के लिए रणबीर की मां को चलाना पड़ा था सैलून, जानें क्या थी असली वजह
9/4/2017 3:06:30 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर आज 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋषि ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पहली बार पापा राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर'(1970) में काम किया था। इसके लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। हालांकि ऋषि की बतौर हीरो पहली फिल्म 1973 में आई 'बॉबी' रही जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।
ऋषि और नीतू 1973 से 1981 से एकसाथ 12 फिल्मों में काम किया। ऋषि को इंडस्ट्री में सबसे क्यूट और बेहतरीन एक्टर माना गया है लेकिन बात अगर उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो उनकी पत्नी और एक्ट्रैस नीतू सिंह से उनका काफी प्यार आज सुर्खियों में हैं। लेकिन इनके लव लाइफ में काफी उतार चढ़ाव आए।
इसी बीच दोनों में प्यार हुआ और लंबे टाइम तक डेटिंग के बाद 22 जनवरी 1980 में शादी कर ली थी। लेकिन 1990 से इनके रिश्तों में काफी सारी परेशानियां आने लगीं। खबरें आईं कि नशे में उन्होंने नीतू पर कई बार हाथ भी उठाया।
इस वजह से परेशान होकर नीतू ने लीगल कदम उठाया और पति के खिलाफ डोमेस्टिक वॉइलेंस का केस दर करा दिया। यही नहीं खबरें तो यहां तक आईं कि नीतू, ऋषि से इतना परेशान को गई थीं कि उन्होंने घर छोड़ दिया। जैसा कि नीतू ने शादी के बाद फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था ऐसे में उन्होंने पैसों के लिए खुद का सैलून खोलकर चलाना शुरु कर दिया था।
कुछ टाइम बाद दोनों के रिश्तों में प्रॉब्लम्स थोड़ी कम हुईं और नीतू ने वापस आकर पति ऋषि और बच्चों के संभालना बेहतर समझा।