इस साल नहीं करेंगे रणवीर और दीपिका शादी, वजह जानकर टूट जाएगा फैंस का दिल

4/9/2018 12:15:24 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। बीते दिनों खबरें सामने आई थी कि दोनों के परिवार वालो ने शादी के लिए तीन तारीखें निकाली थी।

PunjabKesari

हाल ही में अब एेसी खबरें सामने आ रही हैं रि रणवीर और दीपिका की शादी इस साल नहीं नहीं हो रही हैं। इस बात का खुलासा खुद रणवीर ने किया है। 

PunjabKesari

रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया कि'फिलहाल ऐसा कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं है। मैं अभी नहीं कह सकता कि भविष्य में इस तारीख पर ऐसा होने वाला है। इस समय हम दोनों अपने काम में काफी बिजी हैं। दीपिका को इस समय बैक से संबंधित परेशानी भी है।

PunjabKesari

उन्होंने आगे बताया कि अगर ऐसा कुछ होता है तो मैं दुनिया को सबसे पहले बताऊंगा।' आपको बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका का नाम 'गोलियों की रासलीला रामलीला' फिल्म से जुड़ने लगा था।

PunjabKesari

तब से यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की बात नहीं कबूली। अक्सर अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर पार्टी दोनों एक साथ दिखाई देते हैं।

PunjabKesari

बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों 'गली ब्वॉय' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म अगले साल 2019 में रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर की झोली में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' है जिसमें उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी।

PunjabKesari

जबकि दीपिका माफिया डॉन सपना दीदी पर आधारित फिल्म करने वाली थी लेकिन चोट की वजह से और इरफान की तबीयत खराब होने के चलते फिलहाल यह प्रोजेक्ट देरी से शुरू होगा।  

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News