श्रीदेवी की मौत पर फूट-फूट कर रोई राखी सावंत, इस एक्टर ने भी एेसे जताया दुख

2/25/2018 7:36:15 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की मौत से बॉलीवुड को काफी गहरा सदमां लगा हैं। हाल ही में एक्ट्रैस राखी सावंत ने सोशल साइट इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया हैं। जिसमें वह रो-रोकर श्रीदेवी को याद करते हुए नजर आ रही हैं। इसमें वह कह रही हैं कि- "श्रीदेवी मैम आप चले गए हम बहूत सैड हैं। पूरा बॉलीवुड को काफी दुख हुआ हैं, आई लव यू मैम। क्या हो गया आपको, आप क्यों चले गए। वी लव यू... आप जैसा कोई नहीं हैं। कोई भी आप जैसी एक्टिंग नहीं कर सकता और कोई भी आप जैसा डांस नहीं कर सकता। आप एक बहूत अच्छी इंसान थी मुझे अब बिल्कुल भी जीने का दिल नहीं कर रहा हैं। आई लव यू सो मच"। 

एेसे ही एक्टर कमल हासन की वीडियो सामने आई जिसमें वह श्रीदेवी के बारे में बोलते नजर आ रहे हैं। जिसमें वह कह रहे हैं कि श्रीदेवी एक बहुत अच्छी एक्ट्रैस थी। वह बचपन से ही इंडस्ट्री में बनीं हुई हैं। जब वह छोटी थी तो उन्होंने ने मेरे साथ काम किया हैं। वह काफी टैलेंटेड एक्ट्रैस थी। इस दौरान वह रोते हुए भी नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News