फेयरनैस क्रीम को एंडोर्स करना एक बहुत बड़ी गलती थी- प्रियंका चोपड़ा

9/9/2017 9:54:10 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी थास जगह बनाई है। हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने जो एक बार गोरा बनाने वाली क्रीम को एंडोर्स किया था वह उनकी गलती थी। इसका उन्हें हमेशा ही पछतावा होगा।
 
प्रियंका ने इंटरव्यू में कहा है कि बात उस समय की है जब उनकी उम्र 18 से कम थी। तो अपनी त्वचा के रंग के कारण गोरे लोगों से खुद को कम समझती थी और जिसके चलते हीन भावना से ग्रसित हो गई थी। इसके पीछे उन्होंने कारण दिया कि भारत में इस तरह की मानसिकता है कि आप अगर गोरे हैं तो ही आप सुंदर हैं। मैंने भी अपने स्कूली दिनों में फेयरनेस क्रीम का उपयोग किया था जो यह दावा करती थी कि एक सप्ताह में गोरे बनिए। जब मैंने गोरा बनाने वाली क्रीम का प्रमोशन किया तो एेसा करने के बाद मुझे मेरी गलती का अहसास हुआ कि यह मैंने क्या कर दिया। प्रियंका का कहना है कि यह एक बचकानी हरकत थी। 


बता दें कि प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड में कई प्रोजैक्ट्स पर काम कर रही हैं। उन्होंने आखिरी फिल्म 'जय गंगाजल' थी। जिसमें उन्होंने एक पुलिस वाली की भूमिका निभाई थी। प्रियंका इन दिनों Regional सिनेमा का निर्माण भी कर रही हैं, जिसमें से 'पहुना' एक फिल्म है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News