Video: प्रैक्टिस के बिना अवॉर्ड शो के स्टेज पर उतरी एक्ट्रैस, बैली डांस से चौंकाया

3/22/2018 2:17:26 AM

मुंबईः 'बिग बॉस' फेम नोरा फतेही एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वह अपने डांस की वजह से सुर्खियों में है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा स्‍टेज पर बैली डांस करती नजर आ रही हैं और वीडियो में दर्शकों की तालियों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां मौजूद दर्शक उनके डांस परफॉरमेंस को कितना इंज्‍वॉय कर रहे हैं।

नोरा फतेही का ये वीडियो बेंग्‍लुरु में हुए मिस इंडिया फेमिना दीवा अवार्ड्स 2018 का है। इस दौरान उन्‍हें एक ग्रुप परफॉरमेंस देना था लेकिन तभी सोलो परफॉरमेंस के लिए कह दिया गया जिसके लिए वो बिल्‍कुल भी तैयार नहीं थी।

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on


गौरतलब है कि इन दिनों वह आगामी फिल्म 'किक 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। खबरों के मुताबिक सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी इस फिल्म में भी नोरा को ठुमके लगाते हुए देखा जाने वाला है। लेकिन इसके अलावा हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक कनाडाई मोरोक्कन अभिनेत्री नोरा फतेही आगामी मलयालम फिल्म 'कयाकुलम कोचुन्नी' में दिखाई देंगी।

बता दें कि इसमें निविन पॉली जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। यह दूसरी मलयालम फिल्म होगी, जिसमें नोरा नजर आने वाली हैं। इससे पहले वह अभिनेता पृथ्वीराज की फिल्म 'डबल बैरल' में नजर आई थीं। 'कयाकुलम कोचुन्नी' रोशन एंड्रूस द्वारा निर्देशित है। यह असल जिंदगी पर आधारित है। अभिनेत्री गोवा में फिल्म के एक गीत की शूटिंग करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News