नेहा धूपिया ने USA में खोला राज, बोलीं-हनीमून के लिए इंतजार किया जा सकता है लेकिन...

5/15/2018 12:41:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी ने प्राइवेट शादी कर लोगों को चौंका दिया था। इस कपल ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में 10 मई को सिख रीति-रिवाज के साथ शादी रचा ली। अब मामला इनकी शादी से आगे बढ़कर हनीमून का है।

PunjabKesari

नेहा और अंगद शादी वाले दिन ही अपने हनीमून के लिए अमेरिका गए हैं लेकिन इस बीच नेहा धूपिया ने ट्विटर पर एक पोस्ट डालकर सबको हैरान कर दिया है।

PunjabKesari

 

नेहा ने अपने इस ट्वीट से यह साफ कर दिया है कि उनका शादी के बाद पहला सफ़र हनीमून नहीं, वह काम की वजह से भी हो सकता है। नेहा ने अपने ट्वीट पर इस बात की जानकारी दी है कि वह अमेरिका एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गई हैं। जानकारी के मुताबिक यह एजुकेशन से जुड़ा कार्यक्रम था। 

PunjabKesari


नेहा ने लिखा है कि 'हम यहां एक एजुकेशन के चैरिटी इवेंट पर आए हुए हैं। इस कार्यक्रम के जरिए जो पैसा आएगा वह एजुकेशन पर खर्च किया जाना है। हनीमून के लिए इंतजार किया जा सकता है लेकिन यह काम उससे भी जरूरी है।'   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News