VIDEO: जब WWE रिंग में सलवार सूट पहनकर उतरीं महिला तो बोली "द ग्रेट खली" मेरे गुरु

9/2/2017 1:21:14 PM

मुंबई: भारत के प्रोफैशनल रैसलिंग के द ग्रेट खली ने अपनी अहम पहचान बनाई है लेकिन अब हमारे देश की महिलाएं भी किसी से कम नहीं हैं। 

हाल ही में रैसलिंग में देश का नाम रोशन करने के लिए कविता देवी का नाम सामने आया है। इन दिनों सोशल साइट पर WWE कविता की ताबड़तोड़ रैसलिंग वाले वीडियो ने यूट्यूब पर धूम मचाई हुई है। इस वीडियो को देखकर आप जाहिर तौर पर ये अंदाजा लगा सकते हैं कि अब कविता जल्द ही चैंपियन बनने वाली भारतीय महिला होंगी। इस वीडियो में WWE में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाली पहली भारतीय महिला कविता देवी न्यूजीलैंड की रैसलर डकोका काई से रिंग में लड़ रही हैं। कविता डकोका को खूब धुनधुन कर पटक रही हैं। अब तक इस वीडियो को 577,334 लोग देख चुके हैं। 

 

खबरों की मानें तो कविता ने बताया है कि उन्होंने द ग्रेट खली से ही रैसलिंग की ट्रेनिंग ली है। अमेरिका, न्यूजीलैंड, जर्मनी, जापान, मेक्सिको, चीन और भारत जैसे सभी बड़े देशों से महिला रैसलर्स इस टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंची हैं। इनमें से एक नाम भारतीय महिला कविता देवी का भी था। कविता भी द ग्रेट खली और जिंदर महल की तरह WWE में अपने नाम का परचम लहराने के सपने देख रही हैं। 

बता दें कि WWE में कविता ने यंग क्लासिक टूर्नामेंट में भाग लिया था, जो कि हमारे देश की पहली महिला हैं। वे इस टूर्नामैंट में ज्यादा देर तक तो नहीं टिक पाईं लेकिन जितनी भी देर टिंकी उनका दमखम बखूबी नजर आया। कविता देवी को WWE में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करने पर बेहद गर्व है। अब उनका अगला कदम WWE महिला चैंपियन बनना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News