GOOD NEWS: ''ये रिश्ता कहलाता है'' के नैतिक बने पापा, नन्हा मेहमान आया घर

6/15/2017 12:38:26 PM

मुंबई:  'ये रिश्ता कहलाता है' के लीड एक्टर रह चुके करन मेहरा पापा बन गए है। जी हांं उनकी वाइफ निशा ने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है। यह उनका पहला बच्चा है। 


बुधवार रात को इस मेहमान ने उनके घर में दस्तक दी है। करण ने बेटे के नन्हे पैरों का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि हम अपने बेटे के साथ जीवन की एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। उनके इस फोटो को शेयर करते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई और इस फोटो पर लाइक और कमेंट करने वालो का तांता लग गया। 

काफी समय से करण की बीवी निशा के बेबी बंप की तस्वीरे मीडिया में छाई हुई थी ऐसे में उनके फैंस को उनके बेबी का काफी इंतजार था। हालांकि अब ये इंतजार उनके बेटे के फोटो को लेकर होने लगेगा।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News