लिविंग एरिया से लेकर मंदिर तक अंदर से ऐसा दिखता है 'कलियों का चमन' की एक्ट्रैस का घर (Inside Pics)

9/23/2017 3:30:52 PM

मुंबई: म्यूजिक एल्बम 'कलियों का चमन' फेम मेघना नायडू कुछ दिन पहले 37 साल की हो गई हैं। आखिरी बार उन्हें टीवी शो 'ससुराल सिमर का' (2017) में देखा गया था। आज मेघना के घर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। मुंबई के गोरेगांव में अपने पेरेंट्स के साथ रहती हैं। उन्हें अपना ये घर काफी पसंद है क्योंकि इसे उन्होंने खुद डिजाइन किया है। मुंबई जैसी जगह में उनके लिए घर खरीदना आसान नहीं रहा, क्योंकि इसके लिए उन्हें लोन लेना पड़ा था तब जाकर वो अपना पहला घर खरीद पाई थीं। 

 

PunjabKesari

 

मेघना ने 23 साल की उम्र अपना पहला घर खरीदा था। दरअसल, उन्होंने जब 'कलियों का चमन' गाने में काम किया था इसी के 6 महीने बाद उन्होंने पहला घर खरीदा था। 

 

PunjabKesari

 

इसके पीछे का कारण उनके पिता थे जिन्होंने मेघना को बैंक में पैसे रखने की बजाय घर खरीदने की सलाह दी थी। 

 

PunjabKesari

बाद में मेघना ने अपने हार्डवर्क से ये लोन चुकाया था। हालांकि अब वो उस घर को बेच चुकी हैं उन्होंने गोवा में एक और नया घर खरीद लिया है।

 

PunjabKesari

मेघना पिछले 6 सालों से अब गोरेगांव स्थित घर में रहती हैं।  उनका ये 3 एंड हाफ BHK का फ्लैट 1800sq. ft में फैला है। इस घर को लेने के लिए भी उन्होंने लोन लिया था। 

 

PunjabKesari
दरअसल मेघना पहले 2BHK फ्लैट लेना चाहती थीं लेकिन उन्हें ये घर पसंद आ गया।  इसके पीछे की वजह फ्लैट का टैरेस और उनके कई फ्रेंड्स इसी बिल्डिंग में रहते हैं। इसी वजह से उन्होंने ये घर खरीदा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News