सच्चे प्यार कि मिसाल हैं हनी सिंह, 20 साल तक एक ही लड़की को किया डेट

2/18/2018 10:36:41 AM

मुंबई: पॉपुलर सिंगर यो यो हनी सिंह के गानों के सब ही दीवाने हैं। लेकिन काफी समय से उन्होंने इंडस्ट्री से दुरी बना ली थी मगर अब वह एक धमाकेदार एंट्री के साथ वापिस आए हैं। उनकी जिंदगी में एेसे कई अप-डाउन आए पर उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। 

PunjabKesari

एेसे ही उनकी लव लाइफ की करें तो इससे बहुत कम ही लोग वाकिफ हैं। रील लाइफ में हमेशा गालीगलौंज और कॉन्ट्रोवर्शियल सॉन्ग गाने वाली हनी सिंह रियल लाइफ में काफी संजीदा है। कम ही लोग जानते हैं कि उनकी पत्नी शालिनी तलवार स्कूल डेज में ही गर्लफ्रैंड बन गई थी और 20 साल डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की है। 

PunjabKesari

हिरदेश यानी यो यो हनी सिंह आज की जेनरेशन के सबसे लोकप्रिय रैपर सिंगर्स में गिने जाते हैं। पंजाब के होशियारपुर में रहने वाले हनी का परिवार कई साल पहले दिल्ली आकर बस गया था। यहां पेरेंट्स ने उन्हें गुरु नानक पब्लिक स्कूल में एडमिशन दिलाया और यहीं उनकी मुलाकात दिल्ली की ही शालिनी से हुई। स्कूलिंग के बाद हनी सिंह म्यूजिक की डिग्री के लिए लंदन चले गए।

PunjabKesari

लेकिन दोनों में डिस्टेंस रिलेशनशिप मैंटेन रहा। लंदन से लौटने के बाद ही हनी और शालिनी ने 23 जनवरी, 2011 को गुरुद्वारा में सिख रीति-रिवाज से शादी कर ली। हनी अपनी शादी को लेकर हमेशा चर्चा रहे लेकिन उन्होंने काफी टाइम तक शादी की बात छुपा कर रखी थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News