क्या हितेन तेजवानी को घर से बेघर करवाने में मास्टरमाइंड विकास गुप्ता का है बड़ा हाथ
12/16/2017 11:31:53 AM
मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में घर के सदस्यों में सबसे ज्यादा विवाद देखने को मिला है। किसी ना किसी कारण सभी आपस में लड़ते झगड़ते हैं। बीते दिन बिग बॉस द्वारा दिया गया वो लग्जरी बजट टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने घर में आकर उन्हें सरप्राइज दिया था। जिसकी वजह से भी सदस्य काफी इमोशनल हुए लेकिन बाद में विवाद भी देखने को मिला।
टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर हितेन तेजवानी की पत्नी गौरी प्रधान ने इस टास्क के जरिए जब घर में एंट्री ली थी तो हर कोई उन्हें बस देखते ही रह गया था। जब गौरी हितेन के खास दोस्त विकास गुप्ता के पास जाती है तो वह कहती है कि, “हितेन का साथ देने के लिए आपका शुक्रिया…आप बहुत अच्छा खेल रहे हैं। जैसे आप खेल रहे हैं वैसे ही खेलते जाइए।” इसके आगे ही गौरी विकास से मजाक में कहती हैं कि, “मास्टर माइंड मास्टर स्ट्रोक से अपने एक फ्रेंड को मत उड़ा देना। गौरी का इशारा हितेन की ओर ही था।
बता दें कि बीती रात हितेन इस हफ्ते घर से बेघर हो चुके हैं। हितेन के साथ शिल्पा शिंदे, लव त्यागी और प्रियांक शर्मा भी नॉमिनेट हुए थे।बताया जा रहा है कि हितेन को घर भिजवाने में बहुत हद तक विकास गुप्ता का भी हाथ है। पिछले हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस ने घर के गार्डन एरिया में एक पेड़ बनाया था और सभी कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में बाँट दिया गया था।
पहले ग्रुप में विकास गुप्ता, पुनीश शर्मा, आकाश डडलानी और हिना खान थे वहीं दूसरे ग्रुप में शिल्पा शिंदे, प्रियांक शर्मा, लव त्यागी और हितेन तेजवानी थे। गार्डन एरिया में लगे पेड़ में इन सभी कंटेस्टेंट्स के नाम का सेब टंगा हुआ था। हर ग्रुप को कोशिश करनी थी कि उनकी टीम के कम सेब ही कटे। अब जैसा कि अर्शी विकास की काफी करीब है और इसी बात का फायदा उठाकर विकास ने उन्हें भड़काया कि वह सामने वाली टीम के सारे सेब काट दें और अर्शी ने ऐसा ही किया।
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि हितेन को इस घर से बेघर में कही ना कही विकास का भी हाथ है। भले ही विकास ने ऐसा सोच समझकर ना किया हो लेकिन इस बात को तो कोई भी नहीं काट सकता है कि उनका हाथ इसमें नहीं है। अर्शी की बात की जाए तो वह भी शायद उस वक्त हितेन के रवैये से परेशान थी और उन्होंने विकास की बातों में आकर ऐसा फैसला ले लिया।
Nominations se bachne ke liye gharwalon ko manana hoga captain ko! Kaun hoga Arshi Khan ke nishaane par? Jaanne ke liye dekhiye #BB11 aaj raat 10:30 PM. #BBSneakPeek pic.twitter.com/Ts3yIZk5Dq
— COLORS (@ColorsTV) December 11, 2017