एल्विश और मुनव्वर के बाद कानूनी पचड़े में फंसे अनुराग डोभाल, यूट्यूबर पर लगा साढ़े 3 करोड़ का जुर्माना

3/27/2024 4:51:39 PM

मुंबई: इस बात में कोई दोराहे नहीं है कि  'बिग बॉस' कंटेस्टेंट्स पर इन दिनों गाज गिरी है। इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो के कुछ कंटेस्टेंट्सएक-एक कर पुलिस के निशाने पर आए हैं। एल्विश यादव को कोबरा कांड में बेल मिली तो मुनव्वर फारूकी हुक्का बार रेड में फंस गए। अब यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' के ही कंटेस्टेंट रहे अनुराग डोभाल को लेकर भी एक खबर सामने आई है। दरअसल, अनुराग ने हाल ही में लैंबोर्गिनी गाड़ी खरीदी लेकिनगाड़ी खरीदते ही वह सीज भी हो गई।

PunjabKesari

 

इस गाड़ी को उन्होंने क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ शूट करने के लिए खरीदा था। चेन्नई में गाड़ी को सीज कर ली गई। अनुराग ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। गाड़ी सीज होने के साथ ही उन पर हेवी पेनल्टी भी लगी।

PunjabKesari

लैंबोर्गिनी खरीदकर अनुराग का चेन्नई से दिल्ली जाने का प्लान था। उन्होंने कार को फ्लैटबेड पर ले जाने का फैसला किया था, जिसकी कीमत 2.5 लाख से भी ज्यादा थी। लेकिन यहां ट्रक की गलती के कारण उन्हें खामियाजा भगुतना पड़ा। अनुराग ने बताया कार को एक ट्रक में फ्लैटबेड कर ले जाया जाना था। जिस ट्रक पर कार ले जाई जानी थी, उसके कागजात अधूरे थे। एसटीओ ने ट्रक को तो जब्त किया ही, साथ ही लैंबोर्गिनी भी जब्त कर ली और इसके लिए उन पर 3 से 3.5 करोड़ तक की पेनल्टी भी लगी। हालांकि, बाद में ये मैटर सॉर्ट आउट हो गया।

PunjabKesari

बता दें कि अनुराग के पहले एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी को लेकर बुरी खबर आई। 20 मार्च को एल्विश को सांप की सप्लाई मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अब वह बेल पर हैं। उनके बाद मुनव्वर फारूकी को लेकर खबर आई कि मुंबई में हुक्का बार में पड़ी छापेमारी में उन्हें हिरासत में लिया गया। हालांकि, रिजल्ट पॉजिटिव आने पर बाद में कॉमेडियन को छोड़ दिया गया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News