गो-लाइव टैलेंट और रिकार्ड्स प्रस्तुत कर रहा है इलेक्ट्रो सूफी का पहला ओरिजिनल गाना ''यह सफर''

2/11/2018 8:41:29 PM

मुंबईः भारतीय संगीत प्रयोग और विस्तार की दिशा में अभी उच्चतम स्तर पर है। इसी दिशा में आगे आते हुए इलेक्ट्रो सूफी, मन को लुभा लेने वाला संगीत वीडियो ला रहा है जो इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक और सूफी संगीत का मिक्स होगा। 
 
'गो लाइव' के प्रोडक्शन के सानिध्य में ‘यह सफर’ इलेक्ट्रो सूफी की पहली की रचना होगी। यह गीत जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों की यात्रा को दर्शायेगा और मुख्यधारा में अंतरराष्ट्रीय नृत्य संगीत के मानकों से मेल खाने का प्रयास दिखायेगा। माना जाता है कि फरवरी के आखिरी हफ्ते तक यह गाना जारी किया जाएगा। इस गाने को संगीत डाउनलोड वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

 

वरकी पाटनी, भूतपूर्व मार्केटिंग और कंटेंट हेड - टाइम्स म्यूजिक, 'गो लाइव के सह मालिक नितिन गुप्ता के साथ' बताते है कि यह रिकॉर्ड लेबल / प्रतिभा प्रबंधन कंपनी हर महीने एक नया गाना इलेक्ट्रो सूफी के साथ रिलीज करेंगे और साथ में उनके आकर्षक संगीत वीडियो भी उपलब्ध होगा।
 
इलेक्ट्रो सूफी को पहले लाइव एक्ट प्रस्तुति के लिए बहुत सराहा गया। लाइव एक्ट भी वरकी पाटनी द्वारा बनाया गया होता है। यह एक्ट प्रमुख रूप से एक प्रमुख गायक, एक परक्युशनिस्ट और एक डीजे के साथ होता है। लाइव एक्ट के लिए खास तौर पर कुछ विशेष दृश्य भी बनाये जाते है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News