रणवीर की फोटो पर दीपिका के 'इस कमेंट' ने खुल दी प्यार की पोल,जानें क्या है यह

3/14/2018 10:12:49 AM

मुंबई: रणवीर कपूर की फोटो पर दीपिका पादुकोण की दोनों की कैमिस्ट्री साफ दिखाई देती है चाहे वह अॉनस्क्रीन हो या फिर अॉफस्क्रीन। दोनों चाहे कभी कैमरे के सामने डेट करने की बात नहीं कबूल करते। लेकिन एक कमेंट ने प्यार की पोल खोल दी है। पर्दे के पीछे इन दोनों की कैमिस्ट्री इतनी शानदार है कि हर कोई इन्हें साथ देखकर इस बॉन्डिंग का फैन हो जाए।

PunjabKesari
बता दें कि रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस ये तस्वीर हेल्लो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स की थी। यहां रणवीर को बेस्ट एंटरटेनर का अवॉर्ड मिला था। रणवीर की इसी तस्वीर पर दीपिका ने 'Mine' कमेंट किया लेकिन कुछ ही देर बाद दीपिका ने अपना ये कमेंट डिलीट कर दिया।

वैसे दीपिका के इस कमेंट का कनेक्शन केवल रणवीर से ही नहीं बल्कि उनके हाथ में मौजूद ट्रॉफी से भी है। दरअसल दीपिका को भी बेस्ट एंटरटेनर फीमेल का अवॉर्ड मिला था। ऐसे में हो सकता है कि दीपिका ने उस ट्रॉफी के लिए 'माइन' लिखा हो। लेकिन उनके फैन्स को इससे क्या मतलब, वह तो रणवीर की फोटो पर दीपिका का कमेंट देखते ही खुश हो गए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News