ब्वॉयफ्रेंड रणवीर से सगाई करने की बात को लेकर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

1/25/2018 10:29:51 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत काफी विवादों के बीच कल यानी 24 जनवरी को रिलीज हो गईं है। कुछ दिनों पहले दीपिका और रणवीर को लेकर खबरें आईं थी कि दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। शादी के बाद लोग ये भी सोचने लगे थे कि दोनों अब जल्द शादी करने वाले हैं। 

PunjabKesari

हाल ही में दीपिका अपनी बहन अनीशा के साथ नेहा धूपिया के शो BFF विद वोग में नज़र आई। दीपिका ने बताया कि उन्होंने रणवीर के साथ कोई सगाई नहीं की है। नेहा ने जब दीपिका से पूछा की क्या वाकई में वो एंगेज हो चुकी है। ऐसे में दीपिका का जवाब काफी चौकाने वाला था।

PunjabKesari

बता दें कि पिछले चार सालों से दीपिका-रणवीर एक-साथ है। कुछ दिनों पहले मालदीव के लग्जरी रिजॉर्ट में दोनों ने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था जिसके बाद दोनों एक मिनी वेकेशन के लिए श्रीलंका रवाना हो गए थे।

PunjabKesari

रणवीर और दीपिका का रिश्ता उनके परिवार वालों ने भी एक्सेप्ट कर लिया है।इतना ही नहीं कल पद्मावत के स्क्रीनिंग के मौके पर रणवीर और दीपिका हाथों में हाथ डाले एक साथ काफी खुश नज़र आए। 

PunjabKesari

PunjabKesari

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News