करीबी दोस्त फिरोज खान और विनोद खन्ना ने एक ही दिन ली अंतिम सांस

4/27/2017 3:40:08 PM

मुंबई: बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक विनोद खन्ना ने आज सुबह अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन हैरान करने वाली बात है कि उनकी कई फिल्मों में उनके साथ नजर आए एक्टर फिरोज खान का निधन भी 27 अप्रैल को हुआ था। विनोद खन्ना की तरह फिरोज खान का निधन भी 27 अप्रैल को हुआ था। फिरोज ने सन 2009 में दुनिया को अलविदा कहा था। 1968 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले विनोद खन्ना ने 140 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

फिरोज खान और विनोद खन्ना फिल्म दयावान, कुर्बानी और शंकी शंम्भू में साथ नजर आए थे। साल 1980 में आई फिल्‍म 'कुर्बानी' ने विनोद खन्‍ना के खाते में एक और हिट फिल्म ला दी थी। इस फिल्म में फिरोज खान निर्माता, निर्देशक और एक्टर तीनों भूमिका में थे। इस फिल्म के बाद फिरोज खान और विनोद खन्ना की काफी दोस्ती हो गई थी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News