ये सितारें फिल्मों में काम करने के अलावा, कोई चलाता है बार तो किसी का है रेस्त्रां

4/6/2017 6:10:30 PM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने हाल ही में खुद का रेस्त्रां खोलने की बात कही। शाहरुख का कहना है कि वो जुहू में रेस्त्रां खोलकर लोगों को इटालियन खाना खिलाना पसंद करेंगे। वैसे शाहरुख तो सिर्फ रेस्त्रां खोलने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। लेकिन बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जो रेस्त्रां और होटल के मालिक हैं।

1. एक्ट्रैस शिल्पा शेट्टी बांद्रा स्थित क्लब रॉयल्टी नाइट बार की मालकिन हैं।

2. सुष्मिता सेन नवी मुंबई में 'बंगाली मासीज किचन' नाम से आउटलेट चलाती हैं। इसके अलावा दुबई में सुष्मिता का ज्वैलरी रिटेल स्टोर भी है, जो उनकी मां संभालती हैं।

3. अर्जुन रामपाल लैप बार नाम के लाउंज के मालिक हैं, जो नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में 17 हजार स्क्वेयर फीट में फैला है। इसके डिजाइनर गौरी खान, तरुण टहलियानी और रोहित बहल हैं। इसके अलावा अर्जुन इवेंट मैनेजमेंट फर्म 'चेजिंग गणेशा' भी चलाते हैं।

4. बॉबी देओल ने फरवरी 2006 में अपने रेस्टोरेंट समप्लेस एल्स शुरू किया।

5. मिथुन चक्रवर्ती मोनार्क ग्रुप ऑफ़ होटल्स के मालिक हैं। ऊटी, मसूरी सहित देश के कई हिस्सों में उनके इस नाम से होटल्स हैं।

6. पेरिजाद जोराबियन पाली हिल मुंबई में मल्टीकुशीन रेस्टोरेंट 'गोंडाला' चलाती हैं।

7. डिनो मोरिया क्रीप स्टेशन नाम से रेस्टोरेंट कम बार चलाते हैं, जिसकी ब्रांच देश के कई शहरों में हैं।

8. सुनील शेट्टी मिस्चीफ डाइनिंग बार और क्लब H2O के मालिक हैं। मुंबई के कई इलाकों में उनकी ब्रांच हैं। 

9. नागार्जुन एन ग्रिल नाम का रेस्टोरेंट चलाते हैं। यह रेस्टोरेंट हैदराबाद में है।

10. आशा भोसले ने दिसंबर 2002 में दुबई में 'आशाज' नाम से रेस्टोरेंट खोला।

11. सूत्रों के मुताबिक चंकी पांडे खार मुंबई स्थित 'द एल्बो रूम' नाम के रेस्टोरेंट के को-ओनर हैं।

12. सारा जेन डियास खार मुंबई स्थित बटरफ्लाई बेकरी की मालकिन हैं।

13. डायरैक्टर कुणाल देशमुख मुंबई के वर्सोवा इलाके में त्रिकाया नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News