सनी लियोनी पर सियासी बवाल, रामू को जूतों से पीटने की धमकी!

3/9/2017 9:26:15 PM

मुंबई: एनसीपी नेता विद्या चव्हाण ने महिला दिवस का मजाक बनाने पर व अश्लील ट्वीट के लिए फिल्मकार रोम गोपाल वर्मा पर निशाना साधा है। चव्हाण ने कहा, ‘उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। अगर वे माफी नहीं मांगते हैं तो हम लोग जूते से उनको पीटेंगे।’ इसके साथ ही इस विवादित ट्वीट को लेकर फिल्म स्टूडियो एंड एलाइड मजदूर यूनियन के 52 हजार सदस्यों ने राम गोपाल वर्मा का बहिष्कार करने का फैसला किया है। 

दरअसल राम गोपाल वर्मा ने महिला दिवस पर एक विवादित ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, ‘मैं ऐसी कामना करता हूं कि सभी महिलाएं पुरुषों को उतनी खुशी दें जितनी सनी लियोनी ने दी है।’

राम गोपाल वर्मा ने लिखा, ‘महिला दिवस को पुरुषों का दिन कहकर पुकारा जाना चाहिए, क्योंकि पुरुष महिलाओं को उस हद तक सेलिब्रेट करते हैं जितना महिलाएं भी महिलाओं को नहीं करती हैं। महिलाओं को कम से कम आज के दिन झुंझलाना और चीखना नहीं चाहिए और पुरुषों को थोड़ी आजादी देनी चाहिए।’ 

राम गोपाल वर्मा महिला दिवस पर कई सारे ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘मुझे नहीं पता कि आज के दिन पुरुष महिलाओं के साथ क्या कर रहे होंगे लेकिन मैं एक दिन को पुरुषों के महिला दिवस के तौर विश करता हूं। सभी पुरुषों की ओर से मैं सभी महिलाओं पुरुष दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। इन ट्वीट्स के बाद राम गोपाल वर्मा पर महिलाओं का अपमान करने के आरोप में पुलिस में शिकायत की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News