बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने रचाई शादी

2/6/2015 1:53:50 PM

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल शादी के बंधन में बंध गई हैं। जी हां, कल उन्होंने अपने बचपन के दोस्त शीलादित्य के साथ रात शादी रचा ली। खुद श्रेया ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। 

सिंगर ने ट्वीट किया, ''बीती रात मैंने अपने प्यार शीलादित्य के साथ अपने परिवार और दोस्तों के बीच शादी कर ली है। नई रोमांचक जिंदगी इंतजार कर रही है।'' शीलादित्य एक वेबसाइट के संस्थापक हैं। यह शादी बेहद नीजि रखी गई।  

इससे पहले उन्होंने अपनी शादी के संकेत ट्विटर पर पहले ही दे दिए थे। 30 जनवरी को उन्होंने ट्वीट किया था, ''पता नहीं कि मैं बहुत नर्वस हूं या बेहद उत्साहित हूं। इससे पहले ऐसा अहसास कभी नहीं हुआ। मेरे साथ जो हो रहा है, उसके बारे में मैं आपको जल्द ही बता दूंगी। लेकिन मुझे आपकी दुआओं की जरूरत है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News