1 करोड़ की अंगूठी के बाद विराट-अनुष्का के नए फ्लैट की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

12/16/2017 2:54:08 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर को इटली के मिलान शहर में हुई। इन दिनों ये क्यूट कपल हनीमून मनाने रोम गया है।बीते दिन दोनों अपनी तस्वीर भी शेयर की थी जिसको लोगो ने कापी पसंद किया।

PunjabKesari

वैसे इटली के टस्कन में दोनों की शादी को लोगों ने खुलकर स्वागत किया और बढ़चढ़ कर बधाइयां भी दीं। खुद अनुष्का ने एक ट्वीट के जरिए शुभकानएं देने वालों का शुक्रिया अदा किया। इतना ही नहीं विराट और अनुष्का ने अपनी शादी में खूब पैसे लुटाए हैं। अंगुठी ही एक करोड़ से ज्यादा की थी तो शादी के लिए जो जगह बुक की, वो भी करीब एक करोड़ में ली गई। इस तरह 50 लाख रुपये ड्रेस पर खर्च किए गए। अब इस कड़ी में एक और खबर जुड़ रही है। 

PunjabKesari

हाल ही में अनुष्का और विराट एक बार फिर से अपने महंगे फ्लैट को लेकर चर्चा में हैं।अब खबर है कि अनुष्का और विराट जल्दी ही मुंबई में एक नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। इस घर की कीमत 34 करोड़ रुपया है। इसे दोनों ने 2016 में खरीदी था। 7,171 स्क्वायर फीट का यह अपार्टमेंट बिल्कुल समुद्र के बगल में है।

PunjabKesari

बता दें कि 2013 में इसी बिल्डिंग के 29वें फ्लोर पर युवराज सिंह ने भी एक फ्लैट लिया था। इस फ्लैट की कीमत 64 करोड़ रुपया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News