अंगद बेदी को डेट कर रही 'बिग बॉस-9' कंटेस्टेंट नूरा फतेही, देखें तस्वीरें

12/15/2016 7:30:18 PM

मुंबई- बिग बॉस-9 की कन्टेस्टेंट नूरा फतेही और मॉडल-एक्टर अंगद बेदी इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपना रोमांस पब्लिक किया है, जब दोनों एक साथ युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में दोनों साथ नजर आएं।

अंगद युवराज के बेस्ट फ्रेंड हैं और अपने बेस्ट फ्रेंड की शादी में वह नोरा को साथ लेकर पहुंचे। अंगद ने नोरा को अपनी गर्लफ्रेंड बताकर इंट्रोड्यूज लोगों से इंट्रोड्यूज कराया। एक करीबी ने बताया कि दोनों को हाथों में हाथ लिए चलते हुए देखकर सभी की नजरें उन पर जा टिकीं।

युवराज और हेजल की शादी में लवबर्ड विराट और अनुष्का भी पहुंचे। लेकिन  विराट और अनुष्का से ज्यादा ध्यान अंगद और नोरा ने खींचा। दोनों शादी में एक दूसरे के साथ जिंदगी के खास लम्हें को स्पेंड कर रहते नजर आ रहे थे। इनकी तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। हाल ही में अंगद फिल्म 'डियर जिंदगी' में नजर आए हैं जिसमें उन्होंने आलिया के लव इंट्रस्ट का रोल प्ले किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News