पहले आलिया ने जमकर किया डांस, फिर फ्रैंड को देख यूं छलके आंसू

1/22/2018 2:57:56 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस आलिया अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वैसे आलिया जिनती अच्छी एक्ट्रैस है उससे कहीं ज्यादा अपनी दोस्ती निभाने के लिए मानी जाती हैं। दरअसल, आलिया जोधपुर में अपनी कॉलेज की फ़्रेंड कृपा मेहता की शादी अटेंड करने करने पहुंची।

 

वह इस शादी मेें काफी एंजॉय करते हुए नजर आईं। हाल ही में आलिया ने सोशल साइट पर कुछ वीडियो शेयर की हैं जिसमें उनकी सहेली डांस कर रही थी तो उसको देखकर आलिया अपने आंसू नही रोक पाईं। यही नहीं अपनी बचपन की सहे‍लियों के साथ आलिया वेडिंग फंक्शन का पूरा लुत्फ उठाती दि‍खीं इसी बीच जब होस्ट ने दुल्हन की सहेलियों की बॉन्डिंग के बारे में बात की तो आलिया के आंसू झलक गए। आलिया को उनकी दूसरी दोस्त ने संभाला और फिर आलिया खुद मस्कुराने लगीं।

इसके अलावा आलिया एक वीडियो में अर्जुन कपूर के गाने हवा-हवा पर फ्रेंड ग्रुप के साथ जमकर डांस करत हुए नजर आईं। इस शादी में आलिया और कई तस्वीरें और वीजियोज वायरल हो रहें हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News