मुंबई को अलग तरीके से दिखाना चाहते हैं सनी देओल

10/18/2015 2:33:49 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी आने वाली फिल्म ''घायल वंस अगेन'' के जरिए मुंबई को अलग तरीके से दिखाना चाहते हैं। सनी की फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ को फिलहाल मुंबई में शूट किया जा रहा है। सनी फिल्म में इस शहर को अलग तरह से दिखाना चाहते हैं। चर्चा है कि इसके लिए उन्होंने न्यूजीलैंड के एक एरियल कैमरापर्सन को साइन किया है।

प्लेयर मोंक अपनी एरियल फोटोग्राफी के लिए जाने जाते हैं। सनी उनसे मिलने के लिए न्यू जीलैंड भी गए थे।  बताया जाता है कि ‘प्लेयर 10 लोगों की टीम के साथ मुंबई पहुंच गए हैं और वह सनी के साथ कुछ दिन शहर में शूटिंग करेंगे। इन सीन्स में मुंबई को इस तरह दिखाया जाएगा, जिस तरह पहले कभी नहीं दिखाया गया।सनी ने शूटिंग शुरू करने से पहले रक्षा मंत्रालय से इसकी इजाजत भी ले ली है। 

सनी ने कहा,‘यह फिल्म खास है और हम इस सपनों के शहर को अलग तरह से दिखाना चाहते थे। लेयर मोंक एरियल शोट््स में माहिर हैं और 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। हमारी खुशकिस्मती है कि हमें उनके साथ घायल वन्स अगेन में काम करने का मौका मिल रहा है और हमें यकीन है कि मुंबई को बेहद अलग तरह से पेश किया जाएगा।’’


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News