KISS DAY: ये हैं वो 9 सेलेब्स, जिनकी एक KISS ने कर दिया हंगामा

7/6/2016 2:22:27 PM

मुंबई:  पूरी दुनिया में 6 जुलाई को ''इंटरनेशनल KISS डे'' मनाया जा रहा है। वैसे तो  ''इंटरनेशनल KISS डे'' सूनने में थोड़ा अजीब लगता है। लेकिन किस प्यार का एक इजहार है, लेकिन कभी-कभी एक किस कंट्रोवर्सी भी खड़ी हो जाती है। दुनिया भर के सेलिब्रिटीज के साथ कई बार ऐसे किसिंग विवाद हो चुके हैं। आइए डालें एक नजर...

राम जेठमलानी और लीना चंद्रावरकर

एक्ट्रैस लीना चंद्रावरकर को मुंबई में 2015 में आयोजित ''हम लोग अवॉर्ड्स'' फंक्शन में मशहूर वकील और पॉलिटिशियन राम जेठमलानी ने किस कर लिया था।

शिल्पा शेट्टी और रिचर्ड गेरे

शिल्पा शेट्टी ने 2007 में एक किस को लेकर सुर्खियां बटोरी थीं। दिल्ली में एड्स जागरूकता अभियान के तहत जब मंच पर अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड गेरे ने शिल्पा को KISS किया तो उन्हें खूब आलोचना का शिकार होना पड़ा। 

एलिजाबेथ हर्ले और जुलियन भारती

एक्ट्रैस और मॉडल एलिजाबेथ हर्ले ने चैरिटी के लिए अपनी ''किस'' की बोली लगाई थी। एल्टन जॉन एड्स फाउंडेशन के ग्रैंड बॉल के दौरान एक शख्स ने इसके लिए 49 लाख रुपए अदा किए।

पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रिंस चार्ल्स

1980 में प्रिंस चार्ल्स भारत दौरे पर आए थे। हालांकि, प्रिंस के चारो ओर कड़ी सिक्युरिटी थी, लेकिन किसी बात की परवाह किए बगैर पद्मिनी ने उनके गाल पर किस किया था। कई दिनों तक यह मामला पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना रहा।

ऋतिक रोशन और रेखा

एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान रेखा ने ऋतिक रोशन को ''किस'' कर लिया था। फंक्शन में मौजूद कई फोटोग्राफरों ने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया था। ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बनी।

महेश भट्ट और पूजा भट्ट

डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट ने बेटी पूजा भट्ट के साथ एक मैगजीन के लिए कराया गया उनका फोटोशूट सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा था। सालों पहले स्टारडस्ट मैगजीन के लिए उन्होंने पूजा के साथ लिपलॉक सीन दिया था। 

मैडोना और ड्रैक

2015 में आयोजित एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान पॉप सिंगर मैडोना ने रैपर ड्रैक को सरप्राइज ''किस'' देकर सबको हैरान कर दिया। 

शबाना आजमी और नेल्सन मंडेला, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बिपाशा बसु के किस कांड भी काफी फैेमस है।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News