आखिर क्यो उपेन और करिश्मा तन्ना का हुआ ब्रेकअप?

5/9/2016 9:30:05 AM

मुंबई: टी.वी कलाकार करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल लगभग दो वर्ष तक डेटिंग के बाद अलग हो गए। पटेल ने ट्विटर पोस्ट के जरिये इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘मैं और करिश्मा अलग होने को लेकर सहमत हो गया हूं। आपके प्यार के लिए शुक्रिया।’’ 

हालांकि, ‘‘चाइना टाउन’’ अभिनेता ने अलगाव के कारणों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया। पटेल के ट्वीट करने के समय ही 32 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने पेज पर पोस्ट किया, ‘‘जब आप किसी समस्या का कोई समाधान नही ढूंढ सके तो एेसे में शायद वो एेसी समस्या है, जिसका कोई समाधान नही। इस सच को स्वीकार करना होगा।’’ दोनों ने 2014 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। गौरतलब है कि करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की प्रेम कहानी बिग बॉस के घर से शुरू हुई थी। इन दोनों लवबर्ड्स को प्यार से उपमा भी कहा जाता है।