Video: ''डबस्मैश'' का फीवर चढ़ा विवेक-दिव्यांका और मोना पर

7/24/2016 1:05:13 PM

नई दिल्ली: आज कल चर्चा में रहा ‘डबस्मैश’ मोबाइल एप बहुत से लोगों के बीच में मशहूर हैं। विवेक दहिया, दिव्यांका त्रिपाठी के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद फिर से टीवी सीरियल कवच के सेट पर लौट चुके हैं। जहां विवेक ने पत्नी दिव्यानां और को-स्टार मोना सिंह के साथ का एक ‘डबस्मैश’ वीडियो पोस्ट किया जिसमे सभी मस्ती भरे मूड में नज़र आ रहे हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भी विवेक दहिया ने अपनी को-स्टार मोना सिंह और गूरनीत चड्ढा के साथ ‘डबस्मैश’ वीडियो पोस्ट किया था जिसमे वे ‘शोले’ फिल्म का फेमस डायलॉग ‘नाच बसंती नाच’ पर मस्ती करते दिख रहे थे।