''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' की अक्षरा जल्द करेंगी शादी!

8/30/2016 11:19:39 AM

मुंबई: टी.वी. की एक्ट्रैसेस में मानो जैसे शादी करने की दोड़ लगी हुई हैं। हाल ही में टी.वी. एक्टैस दिव्यंका त्रिपाठी आैर विवेक दाहिया की शादी ने काफी सुखियों बटोरी थी। खबरों के मुताबिक फेमस शो ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' की लीड एक्ट्रैस अक्षरा भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

आपको बता दें कि कई सालों से अक्षरा शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर जयवंत जायसवाल के साथ रिलेशन में हैं। अब यह जोड़ी अपने रिश्ते को शादी के मुकाम पर ले जाना चाहती हैं। हालांकि जयवंत ने इन बातों का मनाने से इंनकार करते हुए कहा है कि, ''ऐसा कुछ नहीं है।'' 

गौरतलब है कि जून महीने में हिना, जयवंत और रोहन मेहरा के साथ लंदन, एम्सटर्डम और हॉलैंड में हाॅलिडे पर गई थीं। हिना ने अपनी हाॅलिडे की कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर पोस्ट भी की थी। इन तस्वीरों को हिना के फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हैं।