Pics: कोई बना वेटेरनरी डॉक्टर तो कोई सिखाता है मेडिटेशन, ''कृष्ण'' बन कमाया नाम

8/25/2016 2:28:06 PM

मुंबई: टी.वी. पर हमने कई एक्टर्स को भगवान कृष्ण का रोल करते देखा है। शोज में कृष्ण बने एक्टर्स को किसी ने रियल कृष्ण समझा तो किसी ने इनकी पूजा की। 

आज जन्माष्टमी है आैर हम आपको इन एक्टर्स की लाइफ से जुड़े कुछ इंटरस्टिंग फैक्ट बताने जा रहे हैं। किसी एक्टर को फुटबॉल पसंद है तो कोई मेडिटेशन सिखाता है, कोई वेटेरनरी डॉक्टर है तो कोई क्वालीफाइड लॉयर। 

-सर्वदमन को लोग रामानंद सागर के टी.वी. शो 'कृष्णा' में 'कृष्ण' के किरदार से याद करते हैं। उन्हें टी.वी. पर कृष्ण बने सब एक्टर्स में से ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली है।  खास बात यह है कि वह अाज कल ऋषिकेश में मेडिटेशन सिखाते हैं। 

-नितीश भारद्वाज बीआर चोपड़ा के शो 'महाभारत' में 'कृष्ण' के किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने विष्णु पुराण, रामायण जैसे कई टी.वी. शो में भी काम किया था। बता दें कि बहुत कम लोग जानते हैं कि वह क्वालीफाइड वेटनरी सर्जन भी हैं। 

-सौरभ राज जैन ने 2013 में आए शो 'महाभारत' में कृष्ण का रोल किया था।  सौरभ फुटबॉल के दीवाने हैं और 'महाभारत' से पहले 'कसम से', 'यहां मैं घर-घर खेली', 'परिचय', 'देवों के देव महादेव' और 'उतरन' में भी काम कर चुके हैं। 

-स्वप्निल जोशी को कई टी.वी. शो में देखा जा चुका है, लेकिन वह कृष्ण के किरदार से वह बहुत फेम्स हुए थे। स्वप्निल ने कई मराठी शो जैसे 'कैंपस', 'हद कर दी', 'देश में निकला होगा चांद' और 'घर की बात है' में भी काम किया है। 

-सौरभ पांडे मशहूर टी.वी. शो ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में ‘श्रीकृष्ण’ का रोल निभा चुके है। सौरभ ने शो 'जिया जले' से अपने कैरियर कि शुरुवात की थी।

-धृति भाटिया टी.वी. पर मासूम और नटखट बाल कृष्ण के किरदार में नजर आई थी। धृति ने लाखों लोगों को अपनी मासूमियत से अपना फेन बना लिया था। टी.वी. शो 'जय श्री कृष्णा' में कृष्ण का रोल करने वाला यह शरारती बच्चा असल मे एक लड़की है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News