कपिल शर्मा के शो में अजय देवगन ने चंदू के साथ किया ऐसा कारनामा, देखते हंस-हंस कर हो जाएंगे लोट-पोट

10/24/2016 2:02:43 PM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन हमेशा से प्रैंक के लिए इंडस्ट्री में जाने जाते हैं। यहां तक कि उनके प्रैंक हर को-स्टार की नाक में दम कर देते हैं।  फिल्म के सेट पर इतनी मस्ती करते हैं कि लोगों को अपनी नानी याद आ जाती है। 

अजय देवगन की इस मस्ती का नमूना हमे इस वीकेंड पर कपिल शर्मा के शो पर देखने को मिलने वाला है। जिसमें उन्होंने शो के एक किरदार चंदू की पैंट गिली कर दी है। अजय ने अब ये किया कैसे हैं ये तो आपको शो देखने के बाद ही पता चलेगा लेकिन हम शो से पहले आपको इस कारनामे की एक झलक दिखा सकते हैं। जिसको खुद अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट करके अपने फैंस के साथ शेयर किया है। []इसे भी पढ़ें- बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन को सताता है ‘स्टारडम’ खोने का डर]
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News