प्रेग्नेंसी को लेकर कुछ एेसा कह गई: दिव्यांका त्रिपाठी

8/7/2016 4:01:14 PM

मुंबई: टी.वी. सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ की मशहूर एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। हाल ही में वह अपने को-स्टार विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंधी है। दिव्यांका और विवेक ने अपनी शादीशुदा जिंदगी और पेरेंटहुड के बारे में काफी बातें की।  इंटरव्यू के दौरान, दिव्यांका ने कहा कि अपने एक्स-बॉयफ्रैंड शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप के बाद उन्होनें यह फैसला किया था कि वे दोबारा किसी भी एक्टर से अटैच नहीं होंगी, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

फैमिली स्टार्ट करने के बारे में पूछे जाने पर दिव्यांका ने कहा कि मैं फ्रैक्चर, स्लिप डिस्क और यहां तक कि प्रेग्नेंसी में भी काम कर सकती हूं। लेकिन हम अभी तक हनीमून पर भी नहीं गए हैं। अभी हमें अपनी रोमांटिक लाइफ भी एंजॉय करनी है. वहीं विवेक ने इस सवाल को चतुराई से टालते हुए कहा कि पहले थोड़ा घूमते हैं, फिर बाद में सोचेंगे। विवेक-दिव्यांका को हाल ही में को-स्टार एक्ट्रैस शिरीन मिर्ज़ा की बर्थडे पार्टी में एक साथ देखा गया था। विवेक और दिव्यांका इसी साल 8 जुलाई को भोपाल में अपनी फैमिली और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News