इस दिन शादी के बंधन में बंधने जा रही है संभावना सेठ

5/19/2016 11:01:01 AM

मुंबई: अभिनेत्री और एक्स बिग बॉस की कंटेंस्टट संभावना सेठ बहुत जल्द शादी करने वाली हैं।  खबर के अनुसार संभावाना अपने लवर अविनाश द्विवेदी के साथ 14 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।  

अविनाश पहले बिग बॉस में नज़र आ चुके हैं। संभावना की शादी के लिए उनके माता-पिता राजी नहीं थे। माता-पिता के खिलाफ जाकर अविनाश से सगाइ की थी लेकिन अब हालात ठीक हैं। संभावना और अविनाश की शादी 14 जुलाई को उनके परिवार के साथ आशीर्वाद के साथ होगी।