प्रियंका चोपड़ा के इन इंटीमेट सींस पर सेंसर बोर्ड की चली कैंची, देखें तस्वीरें

10/7/2015 12:56:29 PM

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा के टीवी शो क्वांटिको का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज हुआ था इस ट्रेलर में पिगी ने अपने सह कलाकार के साथ कार में सैक्स करती नज़र आई थीं।

आपको जानकर भले ही दुख हो लेकिन इंडिया में लोग उस सीन से महरूम रह जाएंगे। दरअसल उस सीन को हॉलीवुड के अंदाज में शूट किया गया है और भारत में इसका प्रसारण टीवी सीरियल के रूप में होना है।

इसकी वजह ये है कि अमेरिकी टीवी शो बनाने वालों ने एक रिसर्च में पाया कि भारतीय टीवी दर्शक अभी इस तरह के सीन के लिए तैयार नहीं है। खुद प्रियंका भी इस सीन को लेकर सहज नहीं थीं।

एक ख़बर के अनुसार प्रियंका ने खुद ही बताया था कि तकनीकी रूप उस दृश्य में बस बात होना थी।बातों-बातों में उन्हें अपने सह कलाकार के साथ इंटिमेट होना था। लेकिन उस दौरान ऐसा करने में प्रियंका चोपड़ा की हालत बिगड़ गई। प्रियंका ने बताया, "मैं बिलकुल भी सहज नहीं थी. मगर एलेक्स तो मॉडर्न गर्ल है। वो लड़कों से वैसे ही पेश आती हैं जैसे वो पेश आते हैं। वे आगे बताती हैं कि वे वैसा सीन करने को लेकर वो खुश थीं मगर उन्हें काफी शर्म भी आ रही थी।