कपिल का शो दूसरे हफ्ते फ्लॉप!

5/16/2016 12:43:38 PM

मुंबई: हास्य कलाकार-अभिनेता कपिल शर्मा ने नया शो ''द कपिल शर्मा शो'' नए चैनल पर शुरू किया तो है, लेकिन दर्शकों ने पहले हफ्ते शो देखा मगर दूसरे हफ्ते में दूर हो गए। कपिल के सामने लोकप्रियता की नई ऊंचाई छूना अब बड़ी चुनौती है।

खबरों के अनुसार कॉमेडी किंग कपिल शर्मा पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। कलर्स को छोड़ सोनी पर नई पारी शुरू की है। कपिल के इस शो के दूसरे ही हफ्ते में  टी,आर.पी में जबर्दस्त गिरावट आई है। सूत्रों की मानें तो दूसरे हफ्ते की टी.आर.पी से चैनल को तगड़ा झटका लगा है। इसी दौरान कपिल और उनकी टीम पर कुछ नया करने का दबाव था, वह आेर बढ़ गया है।

आप को बता दें कि आम दर्शकों की राय है कि कपिल खुद को दोहरा रहे हैं। नए शो में नया ही नही है। जो पुराने शो में होता था वही दिखाया जा रहा है।