टीवी एक्ट्रैस काम्या पंजाबी के फैंस के लिए बुरी खबर

10/30/2015 3:51:20 PM

नई दिल्ली: मशहूर टीवी एक्ट्रैस और हाल ही में ज़ीटीवी के सीरियल ''डोली अरमानों की'' में दिखीं काम्या पंजाबी अस्पताल में भर्ती हैं। खबरों के अनुसार काम्या को फूड पॉइजनिंग हो गई थी। काम्या ने बताया, ''''हां, मैं दो दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती थी और कल रात ही मुझे डिसचार्ज किया गया है।'''' काम्या के मुताबिक उन्होंने बाहर कुछ खा लिया था जिसके बाद उन्हें बेचैनी होने लगी।

काम्या को फूड पॉइजनिंग हो गई थी। गौरतलब है कि काम्या ने कई हिंदी सीरियल में काम करने के साथ रिएलिटी शो Bigg Boss में भी हिस्सा लिया है। काम्या ने बिग बॉस में भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। काम्या को सीरियल ''बनूं मैं तेरी दुल्हन'' में उनके मशहूर किरदार ''सिंदूरा'' किरदार के लिए जाना जाता है।