Oh no!!! शादी से पहले दिव्यंका त्रिपाठी के साथ हुअा हादसा ICU में भर्ती

7/2/2016 10:59:18 AM

मुंबई: सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ की इशिता यानी दिव्यंका त्रिपाठी जल्द ही विवेक दहिया से शादी करने जा रही हैं। सुनने में आया है कि दिव्यंका त्रिपाठी आईसीयू में भर्ती होने वाली हैं। अरे डरिए मत। 

बता दें कि दिव्यंका और विवेक आगामी 8 जुलाई को शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में दिव्यंका ने प्रोड्यूसर्स से शादी के तीन दिन पहले छुट्टी मांगी है। इस मांग को पूरा करने के लिए शो में एक सीक्वेंस जोड़ा है।

इशिता शो के दौरान एक हमले में गंभीर रूप से घायल हो जाएगी। इसके अनुसार जब तक इशिता छुट्टी पर होगी तब तक उनका किरदार आईसीयू में ही रहेगा। यह सीक्वेंस दो दिन में शूट किया जाएगा। 

इसके अनुसार रमन और इशिता की लड़ाई कुछ गुंडों से होगी अौर इशिता को गोली लग जाएगी। इसके साथ ही विवेक भी अपने टीवी शो ‘कवच’ से तीन दिनों की छुट्टी लेंगे। वो बिजनेस ट्रीप के नाम पर शो से गायब रहेंगे।