pics: भगवान के किरदार से TV पर अलग पहचान बनाई इन अभिनेताअों ने

7/1/2016 11:29:00 AM

मुंबई: टी.वी. पर आने वाले धार्मिक धारावाहिकों में जो अभिनेता भगवान के किरदार को निभाते हैं, उनकी पहचान हमेशा धार्मिक धारावाहिकों में निभाए गए भगवान के किरदार के इर्द-गिर्द रहती है। लोग उन्हें इन्हीं किरदारों की वजह से ज्यादा याद रखते हैं। अाज हम अापको इन्हीं सितारों से मिलवाते है।  

सीरियल 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव के किरदार में नजर आए मोहित रैना लोगों के चहेते बन गए थे। उन्हें भगवान शिव के रोल में लोगों ने खूब पसंद किया।

एक्टर अरुण गोविल भगवान श्री राम के निभाए रोल की वजह से लोग उन्हें भगवान की तरह मानने लगे थे। वह भगवान शिव, श्री कृष्ण, श्री राम, और हनुमान पर कई धारावाहिक बने हैं। 

एक्ट्रैस दीपिका चिकालिया ने अरुण गोविल के साथ ही रामायण में सीता माता का किरदार निभाया था। वे इस किरदार की वजह लोकप्रिय हुई। 

भगवान हनुमान का अभिनय दारा सिंह ने जिस शिद्दत से निभाया वे अमर हो गया। दारा सिंह ने कई फिल्मों में बतौर एक्शन हीरो भी काम किया है।

'रामायण' सीरियल में गुरमीत चौधरी ने भगवान राम का रोल किया था। गरमीत को आज टेलीविजन का हॉट स्टार माना जाता है।

देबिना बनर्जी ने गुरमीत चौधरी 'रामायण' सीरियल में माता सीता का किरदार किया था। उन्होंने पुराने वाली रामायण में निभाए मां सीता के रोल को दर्शकों के सामने दोबारा ताजा कर दिया था। 

ईशांत भानुशाली आज किसी परिचय के मोहताज नहीं। संकटमोचन महाबली हनुमान में भगवान हनुमान का किरादार निभाने वाले ईशांत को बच्चों और बड़ों दोनों के बीच में काफी लोकप्रिय हैं।

इसी तरह मदिराक्षी मुंडले वैसे तो एक जानी पहचानी एक्टर हैं मगर लोगों के दिलों में जगह उन्होंने सिया के राम सीरियल से कही। यह सीरियल काफी लोकप्रिय है।