''ये है मोहब्बतें'' की इशिता जल्द करने जा रही शादी, डेट हुई फाइनल

3/16/2016 3:33:36 PM

मुंबई. टीवी एक्ट्रैस दिव्यंका त्रिपाठी और एक्टर विवेका दाहिया के फैंस के लिए खुशखबरी है कि दोनों की डेट फाइनल हो गई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी साल जुलाई में 9 या 10 तारीख को यह शादी हो सकती है। बताया जा रहा है कि सेरेमनी भोपाल में होगी। हालांकि, अभी तक वेन्यू तय नहीं हुआ है। 

यदि सब कुछ ठीक रहा तो दिव्यंका की बरात चंडीगढ़ से भोपाल आएगी। दिव्यंका और विवेक की सगाई इसी साल जनवरी में हुई थी। बता दें कि विवेक दिव्यंका के साथ शो ''ये है मोहब्बतें'' में एसीपी अभिषेक का किरदार प्ले कर रहे हैं और शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए।