टीवी एक्ट्रैस दिव्यंका त्रिपाठी ने की अपने ब्वॉयफ्रेंड से सगाई, सामने आई तस्वीरें

1/17/2016 5:24:53 PM

मुंबई: टीवी पर इशिता के नाम से पॉपुलर हो चुकीं एक्ट्रैस दिव्यंका त्रिपाठी ने हाल ही  में अपने को-एक्टर विवेक दाहिया से सगाई कर ली है। उनके एक फैन ने सोशल साइट पर इंगेजमेंट की फोटोज शेयर की हैं। सूत्रों के अनुसार, "दिव्यंका के पेरेंट्स ने विवेक को पसंद किया। उनके कहने पर ही दोनों ने जल्दी सगाई करने का फैसला लिया।" बता दें कि दिव्यंका और विवेक करीब 6 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

गौरतलब है कि विवेक दिव्यंका के साथ शो ''ये है मोहब्बतें'' में एसीपी अभिषेक का किरदार प्ले कर रहे हैं और शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए। हालांकि, उन्होंने अपने अफेयर की खबर का न खंडन किया है।

2015 के आखिर में इंडियन टेली अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान दिव्यंका से जब उनके अफेयर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था, “मैं अपने रिलेशनशिप के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकती। आपको यह जानने की जरूरत है कि सेट से कौन इस तरह की अफवाह उड़ा रहा है।"