टी.वी. एक्ट्रैस दिव्यंका की शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में लगा सितारों का हुजूम

7/15/2016 1:53:09 PM

मुंबई: गुरुवार रात टीवी एक्ट्रैस दिव्यंका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दाहिया की शादी की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी हुई। इस मौके पर दिव्यंका ने डिजाइनर निलेश (एनजे) के पर्पल गाउन पहना हुआ था। विवेक ने ब्लैक कलर का सूट पहना था। 

रिसेप्शन में एकता कपूर, उनके पिता जीतेन्द्र और मां शोभा कपूर के अलावा, मौनी रॉय, करण कुंद्रा, दीपिका सिंह, गौतम रोड़े, विशाल सिंह, पूजा गौर, सृती झा, अनिता हसनंदानी, वाहबिज दोराबजी, राजेश कुमार और चाइल्ड आर्टिस्ट रूहाणिका धवन सहित कई सेलेब्स दिव्यंका और विवेक को बधाई देने पहुंचे।

बता दें कि दिव्यंका और विवेक की शादी 8 जुलाई को भोपाल में हुई थी। इसके बाद विवेक के नेटिव प्लेस चंडीगढ़ में रिसेप्शन दिया गया था।