Pics: देखें अंदर से दिव्यंका का घर, 1260 स्क्वेयर फीट में फैला है ये नया घर

9/24/2016 4:12:57 PM

मुंबई: टी.वी. एक्ट्रैस की इशिता यानि दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने को-स्टार विवेक दहिया से शादी की हैं। शादी के बाद दिव्यंका ने मुंबई में ही एक 3 BHK फ्लैट खरीदा है और वो हसबैंड विवेक के साथ यहीं रह रही हैं। दिव्यंका का यह घर काफी खूबसूरत है। 


1260 स्क्वेयर फीट का घर

आपको बता दें कि दिव्यंका ने शादी के बाद मुंबई में ही रहने का मन बनाया है। इसके लिए उन्होंने यहां के गोरेगांव में करीब 1260 स्क्वेयर फीट का एक घर खरीदा है। दिव्यंका के मुताबिक गोल्डन एम्बिएंस वाले इस मॉर्डन घर का इंटीरियर बेहद खूबसूरत है। इसके अलावा घर में ट्रॉफी रखने के लिए भी जगह बनाई गई है।
घर के एक कॉर्नर में खूबसूरत मंदिर भी बना है। इसमें सिल्वर कलर की नक्काशी है। इसे जयपुर से खरीदा गया है। यह दिव्यंका का मेडिटेशन कॉर्नर भी होगा।

जब नन सोफिया आई वापिस old and bold self अवतार में तो राखी ने किया ये कमेंट