Bigg Boss 9: ब्वॉयफेंड को दूसरी लड़की के साथ करीब देख रॉशल को हुई जलन फिर...

10/13/2015 12:57:57 PM

मुंबई:  ''बिग बॉस'' का पहला दिन मस्ती के साथ मुश्किल भरा निकला। कीथ सीकायर-रोशेल मारिया राव, विकास भल्ला-युविका चौधरी, रिमीसेन- सुयश राय सहित कई सेलेब्स को एक-दूसरे के साथ गपशप करते और क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई रहे हैं। 

 
रॉशेल और कीथ गुपचुप बातें करते दिखेंगे लेकिन रॉशेल कीथ को बताएगी कि हर जगह कैमरे लगे है। रॉशेल और कीथ हाथों में हाथ डाले नजर आएंगे और वह कहती है कि उसे अपने व्यवहार और मंदाना के साथ व्यवहार को लेकर होशियार रहना होगा। अरविंद को उनके खर्राटों की वजह से भी काफी कुछ सुनने को मिलेगा।
 
''बिग बॉस'' के घर घोषणा होगी कि सभी जोड़ियों में से हर जोड़ी के एक ही सदस्य को सामान मिलेगा, बाकी को उसके बिना ही संतुष्टि करनी होगी। उनसे कहा जाएगा कि वे आपस में बात कर लें और तय कर लें और नाम दे दें। नतीजतन घर के अधिकतर पुरुष अपने सामान से समझौता कर लिया। बाकी बैग सबके सामने ही बर्बाद कर दिए गए। इसे देखकर रूपल और किश्वर रो पड़ी।