BIGG BOSS 9 : बर्थडे गर्ल रोशेल राव की हाॅट अनदेखी तस्वीरें

11/26/2015 2:48:24 PM

मुंबई : बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट रोशेल राव का आज बर्थडे है और ऐसे में उनके बॉयफ्रैंड कीथ उन्हें बर्थडे पर सरप्राइज देने के लिए आज रात घर में वापसी कर रहे हैं। कीथ ने अकसमात अपने छोटे भाई की मौत हो जाने की वजह से सलमान खान के शो बिग बॉस 9 को बीच में ही छोड़ दिया था।

लेकिन उनकी वापसी रोशेल के लिए बहुत बड़ा गिफ्ट होगा। शो में दोनों की कैमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा था। कीथ के जाने से रोशेल को कई बार उदास भी देखा गया है। रोशेल किंगफिशर की मॉडल होने के साथ मिस इंडिया का खिताब भी जीत चुकी है। आज उनके बर्थडे पर देखिए उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें।