जानिए कब से शुरू होगा शो बिग बॉस-10

9/21/2016 5:22:28 PM

मुंबई: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस अगले महीने यानी 16 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। कलर्स चैनल के सीईओ राज नायक ने ट्वीट कर शो के एक नए प्रोमो और इसके ऑनएयर होने की जानकारी दी है। 16 अक्टूबर, रविवार को रात 9 बजे से शुरू हो रहे बिग बॉस 10 को सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे दिखाया जाएगा। शो के होस्ट इस बार भी सलमान खान ही होंगे।

बात दें कि बिग बॉस में आम आदमी की भी एंट्री होगी। शो के प्रोमोज में सलमान कहते नजर आते हैं ‘जो कभी ना देखा वो होगा इस बार, आएंगे पहलवान, चित्रकार या बेचने वाले अखबार, क्योंकि ये आप ही का घर है यार'। इसकी टैग लाइन से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार शो में सबकुछ हटके होगा।